गुना नगर: वार्ड 11: जनगणना सर्वे कर रही महिला कर्मचारी को सड़क पर पीटा, CCTV वीडियो वायरल
गुना के वार्ड 11 में 3 मई, सुबह 11:25 बजे जनगणना सर्वे के दौरान हिंसक झड़प हुई। सर्वे कर्मचारी रीना चिढ़ार पर परिवार के लोगों ने हमला किया। आरोप है कि कमलेश चिढ़ार ने गाली-गलौज कर रजिस्टर फाड़ा। रीना के साथ मारपीट कर पल्लू खींचकर गिराया और पेट में लात मारी। एक महिला बच्चा लेकर भिड़ी, दोनों गिरीं, बच्चा सुरक्षित रहा। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है।