भभुआ: खनेठी की मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Apr 30, 2026 खनेठी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत महिला के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। गुरुवार को 11:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के हथियाबान गांव निवासी अंगद तिवारी के 48 वर्षीय पत्नी रेनू देवी बताई जाती है। जो वर्तमान भभुआ वार्ड 11 में किराए के मकान में रहती थी।