किशनगंज: स्वच्छता जागरूकता के लिए निकाली गई रैली
पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत यूथ एंड ईको क्लब की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन एवं क्लब प्रभारी शारीरिक शिक्षक रोहित शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गांव के प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।