आगरा: युवक से मारपीट और जानलेवा हमले में संलिप्त अभियुक्त को रोहता चौराहे के पास से किया गया गिरफ्तार
आगरा की थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, दरअसल थाना सदर बाजार पर पीड़ित के द्वारा सूचना दी गई थी कि उसके भाई के साथ कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर मरणासन्न हालत में छोड़ दिया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित के भाई ने दम तोड़ दिया, इस घटना में संलिप्त अभियुक्त को रोहता चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।