आगरा: नगला माकरौल के पास पलटा मिनी ट्रक, बड़ा हादसा टल गया
थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत नगला माकरौल पर एक ट्रक अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया, मिनी ट्रक चालक का कहना है कि सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिनकी वजह से ट्रक पलटा है, हालांकि गनीमत की बात यह रही कि चालक व परिचालक की जान बच गई और ट्रक की पास कोई वाहन नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।