आगरा: आगरा नगर निगम सदन में हंगामा, सपा-बसपा पार्षदों ने विकास कार्यों पर जताई नाराजगी, जरीना बेगम ने आत्मदाह की दी चेतावनी
आगरा नगर निगम सदन में मंगलवार को विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब ख्वासपुरा वार्ड की सपा पार्षद जरीना बेगम ने अपने क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा।जरीना बेगम ने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वह सदन के भीतर आत्मदाह कर लेंगी।