आगरा: संजय पैलेस स्थित स्पीड कलर लैब के बाहर यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी पर मुस्लिम समाज का शांतिपूर्ण विरोध
समूचे भारत में यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी की आलोचना हो रही है। आगरा में आज मुस्लिम समाज ने संजय पैलेस स्थित स्पीड कलर लैब के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए और यति नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।