ढीमरखेड़ा: ग्राम कुदवारी में चोरों ने सेंधमारी कर नकदी, गहने व गृहस्थी का सामान उड़ाया, रात के सन्नाटे में हुई वारदात
कुदवारी में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। गांव में हुई इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चोरों ने रात के अंधेरे में दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और पूजा के कमरे से नकदी, सोने की लॉकेट, तेल का जार समेत अन्य गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया