टिमरनी एसडीएम एसके नागू ने गुरुवार देर शाम को नर्मदा के छीपानेर व बिरजाखेड़ी तट पर अवैध रेत उत्खनन करने वाले माफिया पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध तरीके से रेत निकालने वाली चार नाव पनडुब्बी सहित जब्त की। देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान जेसीबी से तट पर जगह-जगह लगे रेत के ढेर वापस नर्मदा में बहाए गए। इस दौरान खनिज व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।