कोडरमा: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.