गोला: दाह संस्कार करने आए अधेड़ की सरयू नदी में डूबने से हुई मौत, गोला थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के रहने वाले थे अधेड़
Gola, Gorakhpur | Jun 15, 2024 गोला थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी श्याम सुंदर तिवारी उम्र लगभग 45 वर्ष कि गोला के पक्का घाट के पास सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनके बड़े भाई चंद्रिका तिवारी ने बताया कि गांव के एक दाह संस्कार में आए हुए थे। दाह संस्कार होने के बाद गोला पक्का घाट पर स्नान करने सभी लोग एक साथ आए। उसके बाद वह नदी से बाहर नहीं निकले।