गोला: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गोला तहसील के अंतर्गत आने वाले बड़हलगंज गोला व उरुआ थाने के कुल 6 आरक्षियों को भेजा पुलिस लाइन
Gola, Gorakhpur | Jun 14, 2024 शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने गोला तहसील के अंतर्गत आने वाले बड़हलगंज थाने के एक आरक्षी गोला थाने के तीन व उरुआ थाने के दो आरक्षियों को पुलिस लाइन भेजा है। गोला थाने पर तैनात रहे मृत्युंजय यादव, रामविलास यादव, ज्वाला सिंह बड़हलगंज थाने पर तैनात रहे हीरा सिंह यादव तथा उरुआ थाने पर तैनात रहे दीपक यादव व मोनू यादव को पुलिस लाइन भेजा।