गोला: हरपुर गाँव में वर्षों से अतिक्रमण हुए चकरोड को कब्जा मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ किया प्रदर्शन
Gola, Gorakhpur | Jun 15, 2024 गोला तहसील के हरपुर गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने सरकारी चकरोड व कन्या पाठशाला के जमीन पर अतिक्रमण के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान सुबाष तिवारी ने बताया कि इस गांव में आने के लिए मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति ने वर्षों से अतिक्रमण कर रखा है।