गोला: ऊंचागांव में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा
Gola, Gorakhpur | Jun 13, 2024 गोला थाना क्षेत्र के ऊंचागांव में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को वह अपने ससुराल में मुंडन समारोह में गया था। वहां से लौटने के बाद कमरे में गया और सुबह उसकी फंदे से लटकती लाश मिली। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाशने में जुट गई है।