गोला: बड़हलगंज क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास गश्त कर रहे डायल 112 के पुलिसकर्मी को अज्ञात पिकप ने मारी ठोकर
Gola, Gorakhpur | Jun 14, 2024 बड़हलगंज क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास गश्त कर रहे डायल 112 के पुलिसकर्मी को अज्ञात पिकप ने ठोकर मार दिया। जिससे पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया। जिनका बायां हाथ टूट गया। उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें बड़हलगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका ईलाज चल रहा है।