उनियारा: विधायक राजेंद्र गुर्जर ने विधानसभा की सदाचार समिति की बैठक में भाग लिया
Uniara, Tonk | Jul 28, 2026 विधायक राजेंद्र गुर्जर ने जयपुर स्थित राजस्थान विधानसभा में आयोजित सदाचार समिति की बैठक में सहभागिता कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मंगलवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार बैठक में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने जनहित, पारदर्शिता, लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से समिति के माध्यम से सार्थक विचार-विमर्श किया गया।