भोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी: बिहिया थाना क्षेत्र से करीब पौने तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार गुप्त सूचना के आधार पर बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा में अशोक पांडे के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति की पहचान कर कुर्की-जब्ती और बैंक खातों की जांच के लिए विशेष टीम काम कर रही है।
Arrah, Bhojpur | Oct 9, 2026