देवबंद: बड़गांव में खेत में परिवार को घेरकर धारदार हथियारों से किया हमला, SSP से शिकायत के बाद 13 नामजद समेत कई पर दर्ज हुआ केस
सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव नन्हेड़ा कलां उर्फ बड़ाबास निवासी जयवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल की रात वह अपने भतीजे कब साथ खेत पर काम कर रहे थे।