रवींद्रपुरी में सीवर लाइन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच मारपीट में चार लोग घायल
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी कॉलोनी में मंगलवार को सीवर लाइन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।