मेरठ: टीपीनगर पुलिस की लापरवाही से गई मासूम बंसी की जान, बहन का छूट गया स्कूल,कातिल अभी भी फरार
Meerut, Meerut | Jul 4, 2024 दो महीने पहले टीपीनगर थाना क्षेत्र में हुए चार वर्षीय बंसी हत्याकांड में पुलिस कातिलों का अब तक पता नहीं लगा सकी है। वहीं, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मिलकर इस पूरी घटना के लिए टीपीनगर पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है।गुरुवार को मलियाना की शिवकुंज कॉलोनी का रहने वाला निर्दोष अपनी पत्नी और 14 वर्षीय बेटी को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचा।