पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले पाँच दिनों से गायब व्यक्ति, परिवार को पुलिस से उम्मीद
अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मवई गाँव का व्यक्ति इसी माह के पाँच तारीख की शाम से घर नहीं लौटा, परिजनों का कहना है कि गायब हुआ धर्मेन्द्र एक लकड़ी मशीन पर काम करता है, और इसी महीने के पाँच तारीख से घर नहीं लौटा है, परिजनों का कहना है कि ज़ब हमने खोज शुरू किया तब पता चला कि पाँच तारीख को धर्मेंद्र को कुछ लोगों ने मारा पीटा, और अपने साथ चार पहिया वाहन पर बैठा कर ले गए।
परिवार ने पटरंगा थाना में शिकायत भी दी है, साथ ही साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी किया है, अब परिजनों को पुलिस से बड़ी उम्मीद है।
धर्मेंद्र के परिवार में माँ, पत्नी और तीन बच्चे हैँ, जो कि धर्मेंद्र के न मिलने पर परेशान नजर आ रहे हैँ।
#reelsviralシ #reelsvideo #reelsviral #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #fypシ #facebookviral #ayodhya Awadh News24 Akhilesh Yadav MYogiAdityanath UP Police
Sohawal, Faizabad | Sep 10, 2026