मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर के मउगढ़ी में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने 4 महिलाओं सहित 8 आरोपियों पर की कार्रवाई
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गांव मऊ गढ़ी में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चार महिलाओं समेत आठ लोगों पर कार्रवाई की। दोनों पक्षों के आरोपियों पर शांति भंग और मारपीट के आरोप में धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।