धुरकी: धुरकी CHC में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, ‘दो बूंद जिंदगी की’ से बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच
Dhurki, Garhwa | Jun 28, 2026 धुरकी झारखंड सरकार के निर्देशानुसार देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार 2बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धुरकी में पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रह जाए