सकलडीहा: डीग्घी गांव में पतंग लूटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 6 लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल
चंदौली थाना क्षेत्र के डिग्घी गांव में सोमवार को बच्चों के बीच पतंग लूटने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि पहले थूकने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट का यह वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।