कृषि विभाग, बिहार, पटना द्वारा शारदीय खरीफ महाभियान-2026 के अंतर्गत ग्रीन रिसॉर्ट, चंदवा, आरा में जिला स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त, भोजपुर, श्री बलदेव चौधरी एवं जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर, डॉ. नीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन सत्र के उपरांत जिला पदाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक प्रत्येक पात्र किसान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुँचना चाहिए तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन के नए अवसर विकसित किए जाने चाहिए
Arrah, Bhojpur | Jun 8, 2026