बागपत: बली गांव में घर की मरम्मत के दौरान एक परिवार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, 4 लोग हुए घायल
रविवार को करीब साढे 11 बजे कस्बा टटीरी निवासी शहीदूदीन ने कोतवाली बागपत पर तहरीर देते हुए बताया कि उनका एक मकान बली गांव में भी है। वह अपने परिवार के साथ मकान पर मरम्मत का कार्य करा रहा था। आरोप है कि एक परिवार के आठ सदस्यों ने मिलकर गाली-गलौच करते हुए परिवार पर एक राय होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया।