बागपत: डौला गांव में तेज रफ्तार टैंपो की टक्कर से गोवंश की हुई मौत, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के डौला गांव निवासी रोहित के मुताबिक शनिवार की रात करीब सवा दस बजे मेरठ की ओर आ रहे तेज रफ्तार टैंपो ने डौला गांव स्थित हाइवे पर जा रहे गोवंश को टक्कर मार दी। हादसे मे गोवंश की मौत हो गई। साथ ही टैंपों भी क्षतिग्रस्त हो गई और टैंपो चालक बाल बाल बचा। उधर, थाना सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।