बागपत: कोतवाली बागपत क्षेत्र की एक किशोरी ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
रविवार की सुबह करीब साढे नौ बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र की एक किशोरी ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों ने किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर किशोरी का उपचार चल रहा है। उधर, कोतवाली बागपत पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।