रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में रेलवे लाइन पार करते समय दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौत
रामगंजमंडी के खैराबाद चौराहा स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के ऊपर रेलवे लाइन पार करते समय एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों को सूचना दी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस से