दिल्ली में हाल ही में हुई दर्दनाक आगजनी की घटना के बाद गोरखपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में फायर सेफ्टी को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। मजिस्ट्रेट, फायर विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें होटल, रेस्टोरेंट और बहुमंजिला इमारतों में पहुंचकर फायर एनओसी और सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही हैं।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #DMGorakhpur