खगड़िया: रेलवे में एक्सपायरी फॉग सिगनल बरामद, बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी
शहर के बखरी बस स्टैंड से गुरुवार की शाम 4:00 भारी मात्रा में रेलवे का एक्सपायरी फॉग सिगनल बरामद किया गया। 347 पीस फॉग सिग्नल कबाड़ी चुनने वाले के पास से बरामद किया गया है। इधर बम की अफवाह पर पहुंची आरपीएफ व नगर थाना पुलिस ने बरामद फॉग सिग्नल को रेलवे का बताया है। इसका एक्सपायरी डेट जून 2023 बताया गया।