बहरोड़: बहरोड में हथियारबंद लोगों ने सास-बहू का अपहरण किया, घर में तोड़फोड़ और लूट का आरोप, पुलिस ने महिलाओं को छुड़वाया
Behror, Alwar | Jun 1, 2026 बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के मौसमपुर-कांकरा गांव में रविवार को सास-बहू के कथित अपहरण, घर में तोड़फोड़, मारपीट और लाखों रुपये की नकदी व आभूषण लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते पुलिस और आरएसी का भारी जाब्ता तैनात करना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।