तारानगर: राजकीय उपजिला अस्पताल तारानगर में रक्तदान शिविर का आयोजन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जांगिड़ की शिरकत, 92 यूनिट रक्तदान
राजकीय उपजिला अस्पताल तारानगर में गौरक्षक पवन सैनी के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने सम्मिलित होकर रक्तदाताओं से मुलाकात की और उनके निस्वार्थ सेवा भाव के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।जांगिड़ ने पवन सैनी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं तथा जांगिड़ ने 92 यूनिट रक्त का महादान कर मानवता के पुजारियों को प्रशस्ति पत्र दिए।