तारानगर: भालेरी थाना क्षेत्र के डालमाण गांव में बीड़ी लेने गए बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी व बरछी से हमला, गंभीर हालत में चूरू रेफर
भालेरी थाना थानांतर्गत गांव डालमाण में मंगलवार रात पुरानी बात को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी, कुल्हाड़ी व बरछी से हमला करने के आरोप का मामला सामने आया हैं।बुजुर्ग खाना खाकर घर के आगे स्थित दुकान से बीड़ी लेने जा रहा था।तभी बुजुर्ग के घर के बाहर खड़े परिवार के ही लोगों ने उस पर लाठी, कुल्हाड़ी व बरछी से हमला कर दिया, भालेरी phc पहुंचाया, जहाँ से रेफर किया।