तारानगर: साहवा की भारत ट्रैक्टर्स फार्मट्रेक कम्पनी साहवा ब्रांच में ग्राहक किसान मिलन समारोह का आयोजन, किसानों को दिए गए इनाम
भारत ट्रैक्टर्स फार्मट्रेक कम्पनी साहवा ब्रांच में ग्राहक किसान मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग पांच सौ किसानों ने हिस्सा लिया, फार्मट्रेक कंपनी का नया ट्रैक्टर प्रो मैक्स 47 की लॉन्चिंग की गई।फार्मट्रेक कंपनी के रिजनल मैनेजर गौरव मलिक ने कम्पनी के गौरवमयी 80 साल के इतिहास पर प्रकाश डाला।कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने आभार जताया।