तारानगर: भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने तारानगर स्थित पार्टी कार्यालय में की जनसुनवाई, लोगों की सुनी समस्याएं
चौधरी गेस्ट हाउस तारानगर स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने आमजन की समस्याएं सुनी। इसी दौरान राकेश जांगिड़ ने रास्ता विवाद, बिजली, पानी, सडक़ सहित विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु वार्ता की तथा मुख्य समस्याओं को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को अवगत करवाया।