गुमला: संदेहास्पद स्थिति में हुई दंपति की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
Gumla, Gumla | Apr 29, 2026 गुमला शहर से सटे दूनदूरिया गांव में मंगलवार की देर शाम एक किराये के मकान में दंपति के संदिग्ध अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने सदर अस्पताल से एंबुलेंस भेजी और मौके से पहले पति को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने महिला का शव भी अस्पताल पहुंचाया।