🔳पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर रीठी अध्ययन केंद्र में विचार गोष्ठी आयोजित
🔳अंत्योदय, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा के विचारों को आत्मसात करने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
🔳कटनी - मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित समाजकार्य में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू सत्र 2026-27 के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट रीठी अध्ययन केंद्र में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्ययन केंद्र में प्रत्येक रविवार को संचालित कक्षाओं के क्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ सामूहिक परिचर्चा की गई तथा सीएमसीएलपीडी एप एवं प्रोफाइल अपडेट संबंधी जानकारी के साथ कक्षा का संचालन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अध्ययन केंद्र से जुड़े सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्य वक्ता जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री जगह सिंह मसराम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन संघर्ष, सादगी, राष्ट्रसेवा एवं समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान से जुड़े विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
परामर्शदाता अरुण तिवारी ने एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को वर्तमान सामाजिक परिवेश से जोड़ते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और सम्मान के साथ ही समग्र राष्ट्र निर्माण की दिशा मजबूत हो सकती है।
परामर्शदाता शरद यादव ने युवाओं की भूमिका पर विचार रखते हुए कहा कि युवा पीढ़ी महापुरुषों के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आए। उन्होंने शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना एवं राष्ट्रहित की सोच विकसित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में परामर्शदाता महेश बर्मन, अमर यादव, साक्षी नामदेव तथा विद्यार्थियों लक्ष्मी बर्मन, निर्मिला श्रीवास्तव, सोमवती लोधी, गनपत कोल, राघवेंद्र यादव, नीमा, आयुषी, रामचरण चौधरी एवं नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने अंत्योदय, सामाजिक समरसता, स्वावलंबन एवं राष्ट्रहित जैसे मूल्यों की समकालीन प्रासंगिकता पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं सदस्यों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। आभार प्रदर्शन परामर्शदाता शरद यादव ने किया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026