सिहोरा: वाहन रैली में दिखा भक्ति और शक्ति का संगम, हनुमान जन्मोत्सव पर एकजुट हुआ हिंदू समाज, हुए अनेक आयोजन
अंजनी के लाल महाबली संकट मोचन पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव गुरुवार को सिहोरा नगर एवं उपनगर खितौला के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान मैं निकाली गई विशाल एवं भव्य वाहन रैली में भक्ति और शक्ति का बेजोड़ संगम देखने को मिला।