सरमथुरा: आंगई पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चला डंडा, 20 वाहनों के कटे चालान
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आंगई थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले तथा मोडिफाइड वाहनों की सघन जांच की गई। थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने करीब 20 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना राश