एलडीसी भर्ती परीक्षा सम्पन्न, दो पारियों में 77 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित
प्रथम पारी में 1428 और द्वितीय पारी में 1446 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
चूरूः राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा रविवार को जिले में शांति पूर्ण सम्पन्न हुई। जिले में 23 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पारी प्रातः 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तथा दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रही। दोनों पारियों में लगभग 77 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पहली पारी में 6504 में से 5076 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1428 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पारी ⁶में कुल 6504 में से 5058 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1446 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया था। वहीं परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्र के गेट बंद कर दिए गए। अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। साथ ही वीक्षकों की जांच की गई और उन्हें केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति भी नहीं दी। #ldcexame @ldc
Churu, Churu | Jul 6, 2026