हसनपुर: हसनपुर में सांड के हमले से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक आवारा सांड के हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम याकूबपुर उर्फ आगापुर गांव के एक आम के बाग में हुई। मृतक की पहचान अमरोहा के मोहल्ला कटरा निवासी 50 वर्षीय राम रतन सिंह के रूप में हुई है। राम रतन सिंह गांव निवासी राजेंद्र के आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे सांड ने उन पर अचानक हमला।