खंडवा नगर: गौवंश तस्करी के खिलाफ अभियान में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
खंडवा जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोरगांव पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की गई पिकअप वाहन, एक बाइक और कुल 19 गौवंश बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।