हरियाली तीज पर श्री वृंदावन धाम में हिंडौला महोत्सव
तीतरडी श्रेत्र के आजाद विहार स्थित श्री वृंदावन धाम आश्रम में शनिवार को हरियाली तीज के अवसर पीठाधीश्वर संत श्री कृष्णानंद जी महाराज ने प्रातःकाल ठाकुर जी के बाल स्वरूप को महाभिषेक कर रजत झूले में विराजमान किया। आश्रम में स्थापित राधे रानी- ठाकुर जी का भी विशिष्ट श्रृंगार कर आरती की गई। आश्रम को फूल मालाओं से सजाया गया। दिनभर भक्त बड़ी भारी संख्या में दर्शन करने आश्रम आते रहे। ठाकुर जी को गेवर, जलैबी, मालपुआ आदि विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्नो का भोग लगाया गया। सभी भक्तों ने महाराज जी के सानिध्य में संकिर्तन किया।
#udaipur #shreemadbhagwatkatha
Girwa, Udaipur | Aug 15, 2026