कासगंज: कासगंज जिले में तैनात दो SDM, संजीव कुमार और कोमल पवार का हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कासगंज में तैनात एसडीएम संजीव कुमार और कोमल पवार का तबादला कर दिया गया है। संजीव कुमार को अंबेडकर नगर और कोमल पवार को गाजियाबाद भेजा गया है। कासगंज में कोमल पवार सोरों ब्लॉक की बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल में राजस्व, विकास एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं पर काम किया।