मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में विधवा महिला की ज्वेलरी दुकान में घुसकर मारपीट, लूट और छेड़छाड़ का आरोप, SSP से शिकायत
Meerut, Meerut | May 8, 2026 मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने मोहल्ले के कुछ युवकों पर दुकान में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़िता शुक्रवार को दर्जनों महिलाओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला ने अधिकारियों को घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है, जिसमें दबंग दुकान के अंदर मारपीट करते हुए दिखाई