अटरू: अटरू व कुंडी में नोलाइयो में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Atru, Baran | Apr 5, 2026 अटरू कस्बे के मुंडला व कुंडी में रोड स्थित तालाब के पीछे आज गेहूं की नोहालियों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग हरकत में आया। दमकल विभाग की टीम, जिसमें डीसीओ चंद्र प्रकाश शर्मा, डीसीपीओ उमेश शर्मा और फायरमैन अभिषेक नागर शामिल थे, तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।