चैनपुर: पूर्वडीहा में भक्ति जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, भाजपा युवा नेता ज्योति पाण्डेय ने किया उद्घाटन
चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा पंचायत में दशहरा के पावन अवसर पर क्रांति क्लब पूर्वडीहा के द्वारा मंगलवार रात आयोजित भक्ति जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भाजपा युवा नेता ज्योति पाण्डेय ने द्वीप प्रज्वलित कर किया । कमेटी के लोगों ने भाजपा युवा नेता ज्योति पांडेय का भव्य स्वागत किया।