बरेली: थाना सीबीगंज क्षेत्र में महिला के साथ उसके देवर ने पति की गैर मौजूदगी में दुष्कर्म का किया प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
थाना सीबीगंज क्षेत्र में महिला के साथ उसके देवर ने पति की गैर मौजूदगी में दुष्कर्म का किया प्रयास। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो देवर ने उसके साथ मारपीट की। पूरे मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।