बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनाइया धनसिंह में शराब के नशे में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनाइया धन सिंह में दबंगों द्वारा शराब के नशे में एक युवक को जमकर बेहरमी से पीटा गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।